*छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज पंजी. क्र. 4230 दिनांक 8/4/2013 के प्रांतीय कार्यकारिणी के द्वारा निर्देश प्राप्त हुये हैं कि दिनांक 18/03/2023 को राज्य के सभी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे एवं पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने जिले मे 32% आरक्षण सुनिश्चित करने मे शासन की असफलता को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित जिले के कलेक्टरों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी , छ.ग. शासन एवं महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाना है। तदनुसार दुर्ग जिला मे भी ज्ञापन सौपा जायेगा । दुर्ग भिलाई के समस्त आदिवासी सामाजिक संगठन गोंड समाज, हल्बा समाज, कंवर समाज ,कंडरा समाज, उरांव समाज के पदाधिकारियों ,प्रतिनिधियों, एवं सदस्य पटेल चौक दुर्ग मे 12 .00 बजे एकत्रित होवें और 32% आरक्षण को लागू करवाने मे अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर आदिवासी समाज के प्रति अपनी महती भुमिका अदा करें ।*
🙏🙏
*सुदर्शन सिंह ठाकुर*
*अध्यक्ष,*
*छ.ग.सर्व आदिवासी समाज*
*जिला दुर्ग*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें