Hello

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

गोंडवाना की प्राचीन राजधानी गढ़ा मंडला मप्र में, आपका स्वागत वंदन अभिनंदन है।


 

सूचना/ संदेश 

गोंडवाना की प्राचीन राजधानी गढ़ा मंडला मप्र में, आपका स्वागत वंदन अभिनंदन है। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी दो दिवसीय महाअधिवेशन कार्यक्रम, दिनांक 5/6 अगस्त 2023 , दादी की बगिया पड़ाव वार्ड मेन रोड मंडला में सुनिश्चित किया गया है।

 जिसमें राष्ट्रीय, प्रांतीय, संभाग के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों के मुख्य पदाधिकारियों को उपस्थित होने की सूचना दी गई है। 

यह अवसर हमारे लिए खास है जिसमें हम आपके साथ संकल्पित , संगठित होकर एक नया इतिहास बनाने की रूपरेखा तैयार करेंगे। अच्छे रचनात्मक अध्ययन प्रगति शांति गरिमापूर्ण तरीके से कार्य को सम्पन्न किया जाएगा।


 कार्य और सोच का सही मिश्रण ही सफलता की कुंजी है। इस दो दिवसीय स्वर्णिम महोत्सव कार्यक्रम में, चार चांद लगाने, हमारे उत्साह उल्लास को बढ़ाने, देश के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हस्तियां भी हमारे साथ होंगे। 


अतः आप लोगों की उपस्थिति प्रार्थनीय है। सेवा जोहार🙏🏽🙏🏽

बुधवार, 2 अगस्त 2023

गाँव बेचकर शहर खरीदा, कीमत बड़ी चुकाई है।

 


गाँव बेचकर शहर खरीदा, कीमत बड़ी चुकाई है।

जीवन के उल्लास बेच के, खरीदी हमने तन्हाई है॥

बेचा है ईमान धरम तब, घर में शानो शौकत आई है। 

संतोष बेच तृष्णा खरीदी, देखो कितनी मंहगाई है॥ 


बीघा बेच स्कवायर फीट, खरीदा ये कैसी सौदाई है।  

संयुक्त परिवार के वट वृक्ष से, टूटी ये पीढ़ी मुरझाई है॥

रिश्तों में है भरी चालाकी, हर बात में दिखती चतुराई है।  

कहीं गुम हो गई मिठास, जीवन से कड़वाहट सी भर आई है॥    


रस्सी की बुनी खाट बेच दी, मैट्रेस ने वहां जगह बनाई है। 

अचार, मुरब्बे आज अधिकतर, शो केस में सजी दवाई है॥

माटी की सोंधी महक बेच के, रुम स्प्रे की खुशबू पाई है।  

मिट्टी का चुल्हा बेच दिया, आज गैस पे कम पकी खीर बनाई है॥


पहले पांच पैसे का लेमनजूस था, अब कैडबरी हमने पाई है।  

बेच दिया भोलापन अपना, फिर चतुराई पाई है॥

सैलून में अब बाल कट रहे, कहाँ घूमता घर- घर नाई है।

कहाँ दोपहर में अम्मा के संग, गप्प मारने कोई आती चाची ताई है॥


मलाई बरफ के गोले बिक गये, तब कोक की बोतल आई है।  

मिट्टी के कितने घड़े बिक गये, अब फ्रीज़ में ठंडक आई है॥

खपरैल बेच फॉल्स सीलिंग खरीदा, जहां हमने अपनी नींद उड़ाई है। 

बरकत के कई दीये बुझा कर, रौशनी बल्बों में आई है॥


गोबर से लिपे फर्श बेच दिये, तब टाईल्स में चमक आई है।

देहरी से गौ माता बेची, अब कुत्ते संग भी रात बिताई है॥

ब्लड प्रेशर, शुगर ने तो अब, हर घर में ली अंगड़ाई है। 

दादी नानी की कहानियां हुईं झूठी, वेब सीरीज ने जगह बनाई है॥


बहुत तनाव है जीवन में, ये कह के मम्मी ने भी दो पैग लगाई है।

खोखले हुए हैं रिश्ते सारे, कम बची उनमें कोई सच्चाई है॥

चमक रहे हैं बदन सभी के, दिल पे जमी गहरी काई है।  

गाँव बेच कर शहर खरीदा, कीमत बड़ी चुकाई है॥

जीवन के उल्लास बेच के, खरीदी हमने तन्हाई है।

कीमत बड़ी चुकाई है।कीमत बड़ी चुकाई है॥

🙏🙏

महागठबंधन INDIA को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान

 

 

महागठबंधन INDIA को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने अपना  ऐतराज जताया है। राजेंद्र जी का कहना है कि इस समय देश की सबसे बड़ी समस्या मणिपुर राज्य की है। 

तीन माह से जल रहे मणिपुर की समस्या पर सिर्फ 36 सेकंड बोलने वाले पीएम मोदी जी ऊलजलूल बयानबाजी कर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। यह भारत देश का दुर्भाग्य है।

राजेंद्र ने कहा कि मणिपुर की सरकार को एक मिनट की देर किये बिना ही बर्खास्त कर देना चाहिए। मणिपुर की भाजपा सरकार को एक मिनट भी बने रहने का अधिकार नहीं है। दुर्भाग्य ये है कि पीएम मोदी विपक्ष के गठबंधन को लेकर चिंता जता रहे हैं।

 दंगे की आग में जल रहे मणिपुर की लाखों लोगों के जीवन की जरा भी चिंता नहीं है। मोदी सरकार वहां की राज्य सरकार को खुलेआम संरक्षण दे रही है।


राजेंद्र ने कहा कि मणिपुर की ज्वलंत समस्या से ध्यान भटकाने के लिए पीएम मोदी ऊलजलूल और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। INDIA के नाम पर बयानबाजी करने से पहले मोदी जी को अपने गिरेहबान में भी झांक लेना चाहिए।


राजेंद्र ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नए नाम INDIA पर ऐतराज करने वाले भाजपा नेताओं को जरा अपना अतीत याद रखना चाहिए। 


भाजपा नेता पहले जनसंघ के नाम से राजनीति करते थे, फिर नया नाम रखा – जनता पार्टी । इसके बाद नया नाम रखा – भारतीय जनता पार्टी।


भाजपा की पितृ संस्था आरएसएस भी नाम, चाल-चरित्र और चेहरा बदलने में माहिर है। भारत में इनका नाम आरएसएस है लेकिन विदेशों में इनका नाम एचएसएस यानी हिंदू स्वयंसेवक है।

 भारत में इनका ड्रेस कोड सफेट शर्ट के साथ खाकी पैंट है, जबकि विदेश में सफेद शर्ट के साथ काली पेंट पहनते हैं। इसी तरह देश में भारत माता की जय के नारे लगाते हैं लेकिन विदेशों में आरएसएस की शाखा में विश्वधर्म की जय के नारे लगाए जाते हैं।


राजेंद्र ने तल्ख लहजे में कहा कि भाजपा नेता चाल-चरित्र और चेहरा बदलने के साथ ही ड्रेसकोड, संगठन का नाम और नारा भी बदल लेते हैं। विपक्षी गठबंधन का नाम UPA की जगह INDIA किये जाने पर गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले भाजपा नेता किस मुंह से ऐतराज कर रहे हैं।


राजेंद्र ने कहा कि यूपीए सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए माफ किया। शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, रोजगार का अधिकार, मिडडे मील, मनरेगा जैसी जैसे बड़े काम किये लेकिन 9 साल की मोदी सरकार ने बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाने और किसानों के साथ अन्याय ही किया। बीजेपी सरकार ने जनता को राहत देने के लिए कुछ भी नहीं किया।


राजेंद्र ने कहा कि मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की पीएम मोदी की कोशिशें कामयाब नहीं होगी। देश की जनता मोदी के ध्यान भटकाने वाली चालबाजी को अच्छी तरह समझ चुकी है। बेहतर होगा कि पीएम मोदी जी मणिपुर की जनता के साथ न्याय करें। शांति बहाल करें। ऊलजलूल बयानबाजी कर देश को गर्त में ले जाने की बजाय मोदी सार्थक कदम उठाएं।

रविवार, 30 जुलाई 2023

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरहरपुर ईश्वर ध्रुव ने थामा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का दामन


 भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरहरपुर ईश्वर ध्रुव ने थामा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का दामन :- 



ब्लाक नरहरपुर :- आज दिनाक 30/07/2032 को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरहरपुर ईश्वर ध्रुव ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विचार धारा कार्य कामों एवं गोगपा के बढ़ते जन कारवा से प्रभावित होकर युवा मोर्चा के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलाल मरकाम के उपस्थिति में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्यता ग्रहण किया 

इस अवसर पर गोगपा ब्लाक अध्यक्ष नरहरपुर अमन मंडावी , लालसिंह कोरेटी , सरपंच सुभाष ध्रुव, युवा मोर्चा जिला सचिव जितेन्द्र कुमार शोरी ,शोभा ध्रुव, एवं अन्य सदस्य गढ़ उपस्थित थे ।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी दुर्ग छत्तीसगढ़।

गोण्डवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन छत्तीसगढ़

  गोण्डवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन छत्तीसगढ़ पं.क्र.2238 का तृतीय प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन रायुपर के अवंति विहार ,अटल चौक "रानीदुर्गावत...