Hello

बुधवार, 2 अगस्त 2023

गाँव बेचकर शहर खरीदा, कीमत बड़ी चुकाई है।

 


गाँव बेचकर शहर खरीदा, कीमत बड़ी चुकाई है।

जीवन के उल्लास बेच के, खरीदी हमने तन्हाई है॥

बेचा है ईमान धरम तब, घर में शानो शौकत आई है। 

संतोष बेच तृष्णा खरीदी, देखो कितनी मंहगाई है॥ 


बीघा बेच स्कवायर फीट, खरीदा ये कैसी सौदाई है।  

संयुक्त परिवार के वट वृक्ष से, टूटी ये पीढ़ी मुरझाई है॥

रिश्तों में है भरी चालाकी, हर बात में दिखती चतुराई है।  

कहीं गुम हो गई मिठास, जीवन से कड़वाहट सी भर आई है॥    


रस्सी की बुनी खाट बेच दी, मैट्रेस ने वहां जगह बनाई है। 

अचार, मुरब्बे आज अधिकतर, शो केस में सजी दवाई है॥

माटी की सोंधी महक बेच के, रुम स्प्रे की खुशबू पाई है।  

मिट्टी का चुल्हा बेच दिया, आज गैस पे कम पकी खीर बनाई है॥


पहले पांच पैसे का लेमनजूस था, अब कैडबरी हमने पाई है।  

बेच दिया भोलापन अपना, फिर चतुराई पाई है॥

सैलून में अब बाल कट रहे, कहाँ घूमता घर- घर नाई है।

कहाँ दोपहर में अम्मा के संग, गप्प मारने कोई आती चाची ताई है॥


मलाई बरफ के गोले बिक गये, तब कोक की बोतल आई है।  

मिट्टी के कितने घड़े बिक गये, अब फ्रीज़ में ठंडक आई है॥

खपरैल बेच फॉल्स सीलिंग खरीदा, जहां हमने अपनी नींद उड़ाई है। 

बरकत के कई दीये बुझा कर, रौशनी बल्बों में आई है॥


गोबर से लिपे फर्श बेच दिये, तब टाईल्स में चमक आई है।

देहरी से गौ माता बेची, अब कुत्ते संग भी रात बिताई है॥

ब्लड प्रेशर, शुगर ने तो अब, हर घर में ली अंगड़ाई है। 

दादी नानी की कहानियां हुईं झूठी, वेब सीरीज ने जगह बनाई है॥


बहुत तनाव है जीवन में, ये कह के मम्मी ने भी दो पैग लगाई है।

खोखले हुए हैं रिश्ते सारे, कम बची उनमें कोई सच्चाई है॥

चमक रहे हैं बदन सभी के, दिल पे जमी गहरी काई है।  

गाँव बेच कर शहर खरीदा, कीमत बड़ी चुकाई है॥

जीवन के उल्लास बेच के, खरीदी हमने तन्हाई है।

कीमत बड़ी चुकाई है।कीमत बड़ी चुकाई है॥

🙏🙏

महागठबंधन INDIA को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान

 

 

महागठबंधन INDIA को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने अपना  ऐतराज जताया है। राजेंद्र जी का कहना है कि इस समय देश की सबसे बड़ी समस्या मणिपुर राज्य की है। 

तीन माह से जल रहे मणिपुर की समस्या पर सिर्फ 36 सेकंड बोलने वाले पीएम मोदी जी ऊलजलूल बयानबाजी कर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। यह भारत देश का दुर्भाग्य है।

राजेंद्र ने कहा कि मणिपुर की सरकार को एक मिनट की देर किये बिना ही बर्खास्त कर देना चाहिए। मणिपुर की भाजपा सरकार को एक मिनट भी बने रहने का अधिकार नहीं है। दुर्भाग्य ये है कि पीएम मोदी विपक्ष के गठबंधन को लेकर चिंता जता रहे हैं।

 दंगे की आग में जल रहे मणिपुर की लाखों लोगों के जीवन की जरा भी चिंता नहीं है। मोदी सरकार वहां की राज्य सरकार को खुलेआम संरक्षण दे रही है।


राजेंद्र ने कहा कि मणिपुर की ज्वलंत समस्या से ध्यान भटकाने के लिए पीएम मोदी ऊलजलूल और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। INDIA के नाम पर बयानबाजी करने से पहले मोदी जी को अपने गिरेहबान में भी झांक लेना चाहिए।


राजेंद्र ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नए नाम INDIA पर ऐतराज करने वाले भाजपा नेताओं को जरा अपना अतीत याद रखना चाहिए। 


भाजपा नेता पहले जनसंघ के नाम से राजनीति करते थे, फिर नया नाम रखा – जनता पार्टी । इसके बाद नया नाम रखा – भारतीय जनता पार्टी।


भाजपा की पितृ संस्था आरएसएस भी नाम, चाल-चरित्र और चेहरा बदलने में माहिर है। भारत में इनका नाम आरएसएस है लेकिन विदेशों में इनका नाम एचएसएस यानी हिंदू स्वयंसेवक है।

 भारत में इनका ड्रेस कोड सफेट शर्ट के साथ खाकी पैंट है, जबकि विदेश में सफेद शर्ट के साथ काली पेंट पहनते हैं। इसी तरह देश में भारत माता की जय के नारे लगाते हैं लेकिन विदेशों में आरएसएस की शाखा में विश्वधर्म की जय के नारे लगाए जाते हैं।


राजेंद्र ने तल्ख लहजे में कहा कि भाजपा नेता चाल-चरित्र और चेहरा बदलने के साथ ही ड्रेसकोड, संगठन का नाम और नारा भी बदल लेते हैं। विपक्षी गठबंधन का नाम UPA की जगह INDIA किये जाने पर गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले भाजपा नेता किस मुंह से ऐतराज कर रहे हैं।


राजेंद्र ने कहा कि यूपीए सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए माफ किया। शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, रोजगार का अधिकार, मिडडे मील, मनरेगा जैसी जैसे बड़े काम किये लेकिन 9 साल की मोदी सरकार ने बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाने और किसानों के साथ अन्याय ही किया। बीजेपी सरकार ने जनता को राहत देने के लिए कुछ भी नहीं किया।


राजेंद्र ने कहा कि मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की पीएम मोदी की कोशिशें कामयाब नहीं होगी। देश की जनता मोदी के ध्यान भटकाने वाली चालबाजी को अच्छी तरह समझ चुकी है। बेहतर होगा कि पीएम मोदी जी मणिपुर की जनता के साथ न्याय करें। शांति बहाल करें। ऊलजलूल बयानबाजी कर देश को गर्त में ले जाने की बजाय मोदी सार्थक कदम उठाएं।

रविवार, 30 जुलाई 2023

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरहरपुर ईश्वर ध्रुव ने थामा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का दामन


 भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरहरपुर ईश्वर ध्रुव ने थामा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का दामन :- 



ब्लाक नरहरपुर :- आज दिनाक 30/07/2032 को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरहरपुर ईश्वर ध्रुव ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विचार धारा कार्य कामों एवं गोगपा के बढ़ते जन कारवा से प्रभावित होकर युवा मोर्चा के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलाल मरकाम के उपस्थिति में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्यता ग्रहण किया 

इस अवसर पर गोगपा ब्लाक अध्यक्ष नरहरपुर अमन मंडावी , लालसिंह कोरेटी , सरपंच सुभाष ध्रुव, युवा मोर्चा जिला सचिव जितेन्द्र कुमार शोरी ,शोभा ध्रुव, एवं अन्य सदस्य गढ़ उपस्थित थे ।

शनिवार, 29 जुलाई 2023

विश्व_प्रकृति_संरक्षण_दिवस मना रहे है

 

विश्व_प्रकृति_संरक्षण_दिवस मना रहे है


लोग #विश्व_प्रकृति_संरक्षण_दिवस मना रहे है।
 लोगों को पता भी नहीं की सरकार ने आदिवासियों खत्म करने के लिए वन संरक्षण संशोधन विधेयक, 2023 5वीं अनुसूची, वन अधिकार, पेसा अधिनियम के तहत आदिवासियों को प्रदत्त कानूनी और संवैधानिक अधिकारों पर हमला है। 

बीजेपी सरकार देश के आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने पर तुली हुई है।
 हमारे ही जंगलों से हमको बेदखल करके विस्थापन किया जाएगा। 
यह विधेयक अदानी, अंबानी जैसे पूंजीपतियों के निवेश के रास्ते खोलेगा।
पूंजीपतियों का फायदा मन मर्जी से जंगल साफ करेगे!


#वन_संरक्षण_विधेयक2023रद्द_करो

गुरुवार, 27 जुलाई 2023

भारतीय सँविधान लागू होने के बाद देश में पहली बार


केंद्र सरकार का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया है।

    भारतीय सँविधान लागू होने के बाद देश में पहली बार जातीय हिंसा का ऐसा भयानक ताँडव मणिपुर में नजर आ रहा है। भारत में अब तक हिन्दू और मुसलमान के बीच दँगो की गूँज सुनाई देती थी लेकिन पहली बार इस देश में आदिवासी और हिन्दुओं के बीच खतरनाक तरीक़े से जातीय हिंसा ने सारी सीमाओं को लाँघ दिया है।


    भारत में पहली बार तीन माह से भी अधिक तक जातीय दँगो को यह देश देख व झेल रहा है, जहाँ पर आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर सडकों पर ना सिर्फ घुमाया जा रहा है बल्कि सामुहिक बलात्कार भी हो रहा है।मणिपुर में जो हुआ और हो रहा है ऐसा देश के किसी भी राज्य में आज तक नहीं हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री समेत पूरी भाजपा राजस्थान और छत्तीसगढ़ का नाम ले लेकर चिल्ला रहे है।मणिपुर की तुलना छत्तीसगढ़ व राजस्थान से कर रहे हैं। *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को मणिपुर का *"म"* *बोलने मे 79 दिन लग गये और *56* इँच के सीने से मणिपुर पर बोलने हेतु मात्र *36* सेकँड की आवाज निकल पाई। जो नेता जनता से *वोट माँगने* के लिए पूरा दिन बोलता है लेकिन जनता के दुख दर्द में *एक मिनट* भी नहीं बोल सकता, क्या उसे हम भारत का नेता मान सकते है???


    जिस नेता ने 2014 मे देश की जनता को आव्हान कर कहा था कि, मनमोहन सिंह सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए कि नहीं देना चाहिए??आज वही नेता *नरेन्द्र भाई मोदीजी* किसी भी सवाल का जवाब जनता को *सडक से सँसद* तक नहीं दे रहे हैं। *मणिपुर की तुलना छत्तीसगढ़ व राजस्थान से कर रहे हैं*।मेरी दृष्टि में ऐसा करना *भारतीय जनता पार्टी* के *मानसिक रुप से दिवालिया होने का प्रतीक है*।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छत्तीसगढ़।

बेशक हम चांद पर जा रहें हैं,


 बेशक हम चांद पर जा रहें हैं,


लेकिन मणिपुर को देखकर लगता हैं कि हम धरती पर रहने लायक भी नहीं है।


कृपया अपनी राय बताएं।

समान नागरिक संहिता बिल* के विरोध मे


 

*जय जोहार, जय सेवा*

*जय बडादेव, जय बुढादेव*


छ.ग. सर्व आदिवासी समाज जिला दुर्ग के द्वारा *दिनांक 28/10/2023 को UCC   समान नागरिक संहिता बिल* के विरोध मे महामहिम राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार राजभवन ,नई दिल्ली एवं महामहिम राज्यपाल छ.ग. के नाम, माननीय कलेक्टर महोदय जिला दुर्ग को ज्ञापन सौंपा जाना है। दुर्ग, भिलाई के समस्त आदिवासी संगठन के मातृ, पितृ शक्तियों , युवा  अधिक से अधिक संख्या में आकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चीत कर *रूढी प्रथा को बचाने मे अपनी महती भुमिका अदा करें।*

*स्थान पटेल चौक दुर्ग, समय 11:30 बजे एकत्रित होवें*

🙏🙏

*सुदर्शन सिंह ठाकुर*

*अध्यक्ष*, 

*छ.ग.सर्व आदिवासी समाज*

*जिला दुर्ग*

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी दुर्ग छत्तीसगढ़।

गोण्डवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन छत्तीसगढ़

  गोण्डवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन छत्तीसगढ़ पं.क्र.2238 का तृतीय प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन रायुपर के अवंति विहार ,अटल चौक "रानीदुर्गावत...