*सुचना :*
*छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज पंजी. क्र. 4230 दिनांक 8/4/2013 के प्रांतीय कार्यकारिणी के सहमति से दिनांक 28/07/2023 को दुर्ग जिला के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे एवं पदाधिकारियों द्वारा (UCC) सामान नागरिक संंहिता बिल के विरोध में तथा म.प्र. के सीधी मे तथा कथित बीजेपी पदाधिकारी प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी पर मुत्र विसर्जन के विरोध मे एवं मणिपुर के आदवासी महिलाओं के साथ बर्बर और घृणित कार्य के विरोध मे शांतिपुर्ण धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन जिले के कलेक्टरों के माध्यम से माननीया महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी भारत सरकार राजभवन नई दिल्ली एवं, छ.ग. शासन महामहिम राज्यपाल जी को ज्ञापन दिया जाना है। दुर्ग भिलाई के समस्त आदिवासी सामाजिक संगठन गोंड समाज, हल्बा समाज, कंवर समाज ,कंडरा समाज, उरांव समाज के पदाधिकारियों ,प्रतिनिधियों, एवं समस्त आदिवासी सदस्य पटेल चौक दुर्ग मे 11 .30 बजे एकत्रित होवें और उपरोक्त आदिवासी विरोधी कृत्यों के विरोध मे अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर आदिवासी समाज के प्रति अपनी महती भुमिका अदा करें ।*
🙏🙏
*सुदर्शन सिंह ठाकुर*
*जिला अध्यक्ष*
*छ.ग.सर्व आदिवासी समाज*
*जिला दुर्ग*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें