Hello

शनिवार, 15 जुलाई 2023

तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है,

 

● तेरा साथ है तो ❤️


करम फूट गये मेरे।

कैसा लीचड़ और मूँजी खसम मिला है!


यह निकम्मा AC या First Class ना सही पर 2 सीटें General Sleeper Coach में तो रिजर्व करवा सकता था।


लगेज के नाम पर बोरे में सामान ना कि 5-6 हजार रु वाला VIP सूटकेस।


इसे साड़ी कहूँ या धोती कहूँ; यह भी दिलवायी तो 360 रु वाली ही दिलवायी।


पर नहीं जी...


रेल की जनरल डिब्बे में सोने के लिये सीट ना मिली तो दो सीटों के बीच में सामान से भरा बोरा रख कर ही शाही पलंग बना लिया।


पति ऐसे निश्चिंत हुआ पड़ा है कि जैसे उसे गरीबी, बेरोजगारी, आरक्षण, अभाव इत्यादि से कुछ मतलब ही ना हो।


ऊपर की सीट के पाइप से टंगी झोली में पड़ा बच्चा दौड़ती रेल के हिचकोलों से झूलते हुए दुनिया से बेखबर होकर मस्ती से सो रहा है।


और पत्नी!


उसका तो कहना ही क्या।


पूरा पलंग न मिला तो पैरों को मोड़ कर और पति के सीने को तकिया बना कर ऐसे निश्चिंत पड़ी है जैसे कि उसका पति तीनों लोकों का स्वामी हो और वह उसके अंक में समा गयी हो। 


हीरे जड़ित सोने का पलंग और उस पर बिछे मखमली गद्दे पर कोई महारानी भी इतनी चैन की नींद नहीं सो पाती होगी।


===


तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है

अंधेरों से भी मिल रही रौशनी है

तेरा साथ है तो... 


■ दाम्पत्य जीवन का प्यार, समर्पण और विश्वास भरा स्वर्ग ❤️

(यह फोटो एक पोस्ट से उठायी गयी है)

समान नागरिक संहिता कोरी बकवास हैं,

 *आरएसएस, भाजपा व आम आदमी पार्टी के खुला समर्थित समान नागरिकता संहिता के व्यवस्था व प्रावधानों में सबके लिए समान परिस्थितियों में समान शिक्षा, समान चिकित्सा, सस्ता व आसानी से स्वरूचि के भोजन, रोजगार के समान अवसर नही हैं।*


*समान नागरिक संहिता के शब्द बाण से हमको सम्मोहित किया जा रहा है, जिस देश मे समान शिक्षा, समान चिकित्सा, सस्ता व आसानी से स्वरूचि के भोजन, रोजगार के समान अवसर होगा, उस देश मे स्वतः सब लोग समान नागरिक ही बन जाएंगे।*


*पर ऐसा तभी होगा, जब आप आरएसएस, भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी को त्याग करेंगे?* 


*क्या जो जो अपात्र लोग देश व समाज का नेतृत्व कर रहे हैं, नेतृत्व करना छोड़कर, योग्य व्यक्तियों को नेतृत्व दे रहे हैं?* 


*मूर्खो आरएसएस, भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी को छोड़ दीजिए, नही छोड़े तो तुम्हारे बच्चों की औसत आयु 40 साल हो जाएगी, आज 60 साल तो हो ही चुकी है।* 


*इतनी बर्बादी के बाद भी नही सुधरोगे? तो आप इन दलों व संगठन को कब त्याग करेंगे?*


*आज समान नागरिक संहिता कोरी बकवास हैं, पूंजीपतियों के लिए, आरएसएस, भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के लिए मदारी के तमाशा जैसे मनोरंजन कर हमारा विश्वास में लेने का साधन बन गया हैं।*


*जब किसी व्यक्ति, समाज, प्रदेश, देश के पास कोई अधिकार या औकात होती हैं तो उस अधिकार व औकात को साम्य पूर्ण, प्राकृतिक न्याय के उद्देश्य से नियंत्रित करने के लिए नियम कानून बनाये जाते हैं, परआज भारत आम नागरिक के लिए ऐसी स्थिति नही हैं कि समान नागरिक संहिता का लाभ मिले।*


*भारत मे आज समान नागरिक संहिता बनाना ऐसा कार्य व नीति हैं जैसे रेगिस्तान में बांध व तालाब बनाना।*


*पहले हमको संविधान प्रदत्त समान शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, अवसर, भोजन, पानी, हवा मिले, सुरक्षा मिले, रोजगार मिले जिसे भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से नही मिल रहा है फिर समान नागरिक संहिता को बाद में देखेंगे।*


*कुल मिलाकर भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी को वोट न दीजिए। समान नागरिक संहिता का चर्चा व बहस केवल हमको गुमराह कर सत्ता में दुबारा अपराधी लोग कब्जा करना चाहते हैं।*


*खाने के लिए दाने नही हैं और अभाव में पशु तुल्य जीवन जी रहे है और कौन सी सम्पत्ति हैं जो तुम्हारे बीच परिवार में सही बंटवारे नही हो रहे हैं तो समान नागरिक संहिता लागू होने से सम्पत्ति मिल जावेगा।*


*रोजीमज़दूरी का समान बंटवारा करेंगे, क्या? भारत के टॉप 100 फर्जी पूंजीपतियों के धन को अधिग्रहण कर समान नागरिक संहिता के तहत पूरे भारत के गरीबों समान वितरण कर रहे हैं, क्या?*


*अब 12 से 14 घण्टे मजबूरी की मजदूरी करने पड़ रहे हैं।*


*मुख्यतः आरएसएस, भाजपा को जब से भारत व विभिन्न राज्यों में सत्ता मिली हैं तो समान नागरिक संहिता के उद्देश्य के आधार पर बने भारतीय दंड संहिता 1860, दंड प्रक्रिया संहिता 1973, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 को भी पालन खुद नही कर पा रहे हैं और बड़ी बड़ी बात कर समान नागरिक संहिता की बात कर रहे हैं।* 


*गुजरात के न्यायालय, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के न्यायालय तथा महाराष्ट्र के न्यायालय तथा केरल व तमिलनाडु के न्यायालय के फैसलों को देख लीजिए भारतीय दंड संहिता 1860 के दुरुपयोग व अपालन को देख लीजिए*


*आरएसएस, भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी को त्याग कर दीजिए, सब कुछ ठीक हो जाएगा।*

       *प्रभाकर ग्वाल*  

*पूर्व सीबीआई मजिस्ट्रेट*

*छत्तीसगढ़, 9479270390*

शनिवार, 25 मार्च 2023

शोक संदेश-दादा कृष्णा जी का लिंगोवास कल देर रात को होगया है।

 

शोक संदेश -

गोण्डवाना के पुरोधा, गोण्डवाना समग्रक्रांति आंदोलन में  गोण्डवाना रत्न हीरासिंह मरकाम जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले सच्चे सिपाही ,

महान गोण्डी साहित्यकार ,लेखक ,इतिहासविद ,             दादा कृष्णा  जी का लिंगोवास कल देर रात को होगया है।जिनका मिट्टी संस्कार आज दोपहर 12.00बजे ग्राम देवरभाट जिला बालोद छत्तीसगढ़ में किया जावेगा।

गोण्डवाना समग्रक्रांति आंदोलन के सभी सिपाहियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में देवरभाट पहुचकर गोण्डवाना के माटीपुत्र  ,महान कवि और दार्शनिक दादा कृष्णा नेताम जी को अंतिम जोहार ,पेनांजलि अर्पित करें।

मेरी ओर से सादरपेनाजली ,अंतिम जोहार ,आपने गोण्डवाना के लिए अपना पुरा जीवन समर्पित किया है।                                        विनम्रपेनाजंलि -बी.एल.जगत (मीडिया प्रभारी गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट ,अमरकंटक)

बिना जाति प्रमाण के नही लगेगी नौकरी

 


बधाई हो OBC/SC/ST को

  बिना जाति प्रमाण के नही लगेगी नौकरी


   उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना जहाँ पर आरक्षण को पूर्ण रूप से हटा दिया गया सरकारी नोकरी हो या पढाई सभी में आरक्षण को पूर्ण रूप से समाप्त घोषित कर दिया गया है।

और ये सब संभव हुआ हमारे प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के द्वारा।

जिनकी दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण आरक्षण को समाप्त किया जा सका ।

अब उत्तर प्रदेश में अगले 25 सालो तक 

1. रेलवे में सफ़र 

2. बसो में सफ़र 

3. फ़िल्म 

4. होटल बुकिंग

5. पढाई में

6. सरकारी नौकरी में

7. पदोनत्ति में

आदि आदि में अगले 25 सालो तक आरक्षण लागू नहीं होगा।

यदि आप आरक्षण बचाना चाहते हो तो इसको हर मोबाइल में भेज दो ताकि और OBC/SC/ST को वोट का मतलब समझ आ जाये ।


दिल्ली हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला:

*अब जनरल (GEN) केटेगरी मे कोई भी अन्य वर्ग का (OBC-SC-ST) अब नौकरी या कॉलेज मे Apply नही कर सकता*...

मतलब वो लॉग अपनी ही कैटेगिरी मे apply करेंगे अर्थात आरक्षण के नाम पर OBC को 27%, SC को 15% और ST को 7.5% यानि 85% जनसँख्या को केवल 49.5% आरक्षण और *बाकि बचा 50.5% अघोषित आरक्षण मात्र 15% सवर्णो के हिस्से में बच गया है*। और यही फार्मूला पूरे देश में लागू होने वाला है ।


From:- ETV उत्तर प्रदेश 

आज सवर्ण जाती की पहली जीत हासिल हुई है। आज दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आया है और फैसला दिया है कि आरक्षित वर्ग के व्यक्तियों को सिर्फ आरक्षण उनके वर्ग में ही मिलेगा चाहे उसका मेरिट मे कितना ही ऊँचा स्थान हो। अगर कोई जाति प्रमाण पत्र देता है तो उसे आरक्षित क्षेत्र में ही जगह मिलेगी और वह अनारक्षित कोटा में जगह नहीं बना सकता।  रोस्टर प्रणाली के तहत मुकदमा किया था और वे लोग विजयी हुए ।


*नॉट*-  जो जागरूक  लोग हैं वो इस मैसेज को फारवर्ड करके समाज को जगाने की कृपा करें ।


*परदीप कुमार मीणा*


*उच्च न्यायालय,*

*दिल्ली ....*

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राजनीति में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ जुड़ने के लिए आव्हान

 



गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान में बिलासपुर मुंगेली नाका समीप एक ग्राउंड में दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम के नेतृत्व में दिल्ली सुप्रीम कोर्ट से पहुंचे अधिवक्ता एवम पार्टी के राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार महमूद प्राचा के द्वारा देश में मूल मालिक जनजाति समुदायों को सार्वैधानिक अधिकारों से हो रही कटौती पर कड़ी आपत्ति जताई, तथा मूल निवासी तथा गरीब तबकों पिछड़े तथा अल्प संख्यक समाज के लोगों को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राजनीति में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ जुड़ने के लिए आव्हान किया। तथा कहा कि आप इस देश के मूल निवासी हैं जो जल जंगल और जमीन को बचाने के लिए लड़ाई लड़ते हैं जिससे मानव अस्तित्व जुड़ा है। जिस पर हमें गर्व है। देश में आदिवासियों की संरक्षण बनी कानून को जिस तरीके से सार्वैधानिक रुप से कुरेद कुरेद कर आपके अधिकार के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसका शांति पूर्वक विरोध करना आपका नैतिक दायित्व है। सत्तारूढ सरकार आपके विकास मद का दुरुपयोग कर रही है। इसके खिलाफ अब हमें कोर्ट में अपने अधिकार को लेकर लड़ना होगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम सिंह मरकाम पार्टी राष्ट्रीय महासचिव, डा एल एस उदय सिंह पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री, किसान मोर्चा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय संगठन सचिव मनोहर सिंह ध्रुव, तथा एन के राज पार्टी राष्ट्रीय संगठन मंत्री, के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलाल मरकाम, तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरों, प्रदेश महासचिव डा बाल मुकुंद सिंह मरावी सहित सैकड़ों राष्ट्रीय एवम प्रदेश पदाधिकारियों सहित हजारों लोगों ने आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सोमवार, 20 मार्च 2023

Gondwana Ganatantra party jindabad


 *गोंडवाना गणतंत्र पार्टी*

(यह एक राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी है )

🪚🪚🪚🪚🪚🪚 

*आरी छाप जिंदाबाद*


------ :सेवा जोहार :----



प्रिय नागरिक साथियों आप सभी को अवगत कराया जाता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रत्याशी महासमुंद के सभी सीटों पर  उतारा जाएगा ।


जिसको पार्टी के टिकट से चुनाव लडने के इच्छुक हैं पार्टी के जिला  अध्यक्ष या मेरे से मुलाकात कर सकते है ।


🙏🙏🪚🪚🪚

डेजी रानी नेताम

सचिव रायपुर संभाग।

गोंगपा।

 Mo no 7000392282

पुलिस ने दिखाया वर्दी का रौब

 

पुलिस ने दिखाया वर्दी का रौब, जनसेवक से किया र्दुव्यवहार ।
मालूम हो कि छ,ग रायपुर के सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ एस आई रामचंद्र साहू द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के रायपुर संभाग अध्यक्ष/जनसेवक फरीद कुरैशी ने थाना सिटी कोतवाली में किसी अन्य मामले को लेकर जानकारी लेने पहुंचे तब बिना वजह पुलिसकर्मी रामचंद्र साहू ने जनसेवक के साथ दुर्व्यवहार किया गया जनसेवक द्वारा विरोध किए जाने पर एस आई ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे डाली, एक ओर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस की छवि सुधारने में लगे हैं वहीं दुसरी ओर ऐसे कुछ पुलिस कर्मीयों द्वारा जनमानस के समक्ष पुलिस की छवि धुमिल करतें नजर आतें पाये जा रहें हैं सवाल यह पैदा हो रही है कि जब ऐसे पुलिस कर्मीयों द्वारा जनसेवकों के साथ दुर्व्यवहार करते पाए जा रहे हैं तो फिर आम लोगों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता होगा यह आज प्रत्यक्ष रूप से प्रमाणित होता हुआ नजर आ रहा है, जनसेवक द्वारा उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ उसी थाना में लिखित शिकायत की गई तो उक्त थानेदारों द्वारा लिखित शिकायत को स्वीकार नहीं किया गया साथ उक्त पुलिस कर्मी द्वारा यह धमकी भी देते पाया गया कि मैं भी आपके खिलाफ सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के आरोप लगाकर मामला बनाऊंगा कहां है गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों को जब इस घटनाक्रम की सुचना मिली तो वह थाने पहूंचे उस दौरान भी उक्त पुलिस कर्मी अपने पुलिस का रौब दिखाने से पीछे नहीं हटे तत्पश्चात पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने उक्त पुलिस कर्मी की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक के नाम लिखित शिकायत की गई, देखना यह बाकी है कि पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उक्त शिकायत पर क्या संज्ञान लेते हैं या फिर ऐसे पुलिस कर्मीयों का पक्षधर बनते हुए जनसेवक के साथ अन्याय करते हैं, लिखित शिकायत किये जाने के दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव अजय चकोले, जिला अध्यक्ष कार्तिक यादव, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुशील विश्वकर्मा, सचिव मुकेश देवांगन, युवराज सेन, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी दुर्ग छत्तीसगढ़।

गोण्डवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन छत्तीसगढ़

  गोण्डवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन छत्तीसगढ़ पं.क्र.2238 का तृतीय प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन रायुपर के अवंति विहार ,अटल चौक "रानीदुर्गावत...