Hello

मंगलवार, 25 जुलाई 2023

पूरा बॉलीवुड अंधा है ....

 


उर्फी जावेद को कम कपड़े पहनने पर ट्रोल करते थे लेकिन यह तस्वीर देखने के बाद लगा कि ऊर्फी जावेद को छोड़कर पूरा बॉलीवुड अंधा है ....

मणिपुर में हो रहे अत्याचार, बलात्कार, अमानवीय कृत्य

 


                            गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

                       ===================

#SaveManipur 

*गोंडवाना यूथ क्लब डोंगरगढ़ के आह्वान में मणिपुर में हो रहे अत्याचार, बलात्कार, अमानवीय कृत्य के खिलाफ डोंगरगढ़ में केंद्र सरकार के विरुद्ध गोंडवाना के युवाओं एवं बुजुर्गों के मार्गदर्शन में डोंगरगढ़ शहर में विरोध में पोस्टर वार (Poster War) कर शहर भ्रमण कर केंद्र सरकार को आगाह कर दिए एवं राजनांदगांव जिला के गोंडवाना के सिपाही से आह्वान करते है.... आने वाले 9 अगस्त विश्व मूलनिवासी दिवस 2023 मे उत्साव के जगह डोंगरगढ़ शहर में ⚔️जंगी प्रदर्शन एवं विरोध रैली किया जाएगा! ताकि आने वाले समय मे किसी भी मातृशक्ति इस प्रकार का घटनाओ पर शासन तत्कालीन कार्यवाही करें!*


जय सेवा! जय गोंडवाना 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी दुर्ग छत्तीसगढ़।

रविवार, 23 जुलाई 2023

आम का सीजन चल रहा था

 




आम का सीजन चल रहा था, गांव-गांव में फेरीवाले घूम घूम कर आम बेच रहे हैं! ऐसे में एक फेरीवाला आम बेचते-बेचते हमारे घर तक पहुंचा! 

आम ठीक दिखे तो चाचा जी और भाई (बुआ का लड़का) ने सड़े और खराब न हो इसकी जांच पड़ताल करके आम खरीद लिए, हम सब ने मिलकर आम खाया, आम बहुत मीठा था।




अब आप सभी लोगों के लिए चैलेंज है कि..... हमने उस फेरीवाले से कितने किलो आम खरीदा, तराजू के पलड़े पर रखें बाट को देखकर बताइए 😍

गोंगोंडवाना गणतंत्र पार्टी दुर्ग छत्तीसगढ़

शनिवार, 22 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज

                                 *सुचना :*


*छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज पंजी. क्र. 4230 दिनांक 8/4/2013  के प्रांतीय कार्यकारिणी के  सहमति से दिनांक 28/07/2023 को दुर्ग जिला के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे एवं पदाधिकारियों द्वारा  (UCC)  सामान नागरिक संंहिता बिल के विरोध में तथा म.प्र. के सीधी मे तथा कथित बीजेपी पदाधिकारी प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी पर मुत्र विसर्जन के विरोध मे एवं मणिपुर के आदवासी महिलाओं के साथ बर्बर और घृणित कार्य के विरोध मे शांतिपुर्ण धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन  जिले के कलेक्टरों के माध्यम से माननीया महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी भारत सरकार राजभवन नई दिल्ली एवं, छ.ग. शासन महामहिम राज्यपाल  जी को ज्ञापन दिया जाना है।  दुर्ग भिलाई के समस्त आदिवासी सामाजिक संगठन गोंड समाज, हल्बा समाज, कंवर समाज ,कंडरा समाज, उरांव समाज के पदाधिकारियों ,प्रतिनिधियों, एवं समस्त आदिवासी सदस्य पटेल चौक दुर्ग मे 11 .30 बजे एकत्रित होवें और उपरोक्त आदिवासी विरोधी कृत्यों के विरोध मे  अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर आदिवासी समाज के प्रति अपनी महती भुमिका अदा करें ।*

🙏🙏

*सुदर्शन सिंह ठाकुर*

*जिला अध्यक्ष* 

*छ.ग.सर्व आदिवासी समाज*

*जिला दुर्ग*

शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

इसलिए की तुम लोग शासक नहीं हो।

 


तुम्हारी हत्या भी होगी और तुम्हारा बलात्कार भी होगा और तुम सरेआम पीटे भी जाओगे और कोई बचाने भी नहीं आएगा। तुम लोग टोली बनाकर जमा होगे, नारेबाजी करोगे और संगठन के नाम पर ज्ञापन दोगे ज्यादा से ज्यादा सड़कों पर जाकर राज्य या देश बंद करोगे, प्रशासन तुम्हारी बात मान भी लेगा ! गिरफ्तारी भी करेगा, फिर क्या...?, न्याय मिलता है ....??


सवाल न्याय का नहीं है, सवाल यह है की हमेशा तुम पर ही अत्याचार क्यों होते है...??? वह इसलिए की तुम लोग शासक नहीं हो।


-गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम

गुरुवार, 20 जुलाई 2023

भ्रूण हत्या करने वाले लोगों को इस जैसी लक्ष्मी मिलेगी क्या?

 

किसी भी लड़की की सुदंरता उसके चेहरे से ज्यादा दिल की होती है।

अशोक भाई ने घर में पैर रखा....‘अरी सुनती हो !'


आवाज सुनते ही अशोक भाई की पत्नी हाथ में पानी का गिलास लेकर बाहर आई और बोली-


"अपनी बिटिया का रिश्ता आया है, अच्छा-भला इज्जतदार सुखी परिवार है, लड़के का नाम युवराज है। बैंक में काम करता है।


बस बेटी हां कह दे तो सगाई कर देते हैं."


बेटी उनकी एकमात्र लडकी थी. घर में हमेशा आनंद का वातावरण रहता था।


 कभी-कभार अशोक भाई की सिगरेट व पान मसाले के कारण उनकी पत्नी और बेटी के साथ कहा-सुनी हो जाती थी, लेकिन अशोक भाई मजाक में टाल देते थे।


बेटी खूब समझदार और संस्कारी थी। S.S.C पास करके टयूशन व सिलाई आदि करके पिता की मदद करने की कोशिश करती रहती थी।


 अब तो बेटी ग्रेजुएट हो गई थी और नौकरी भी करती थी, लेकिन अशोक भाई उसकी पगार में से एक रुपया भी नही लेते थे। रोज कहते थे ‘बेटी यह पगार तेरे पास रख तेरे भविष्य में तेरे काम आएगी।'


दोनों घरों की सहमति से बेटी और

युवराज की सगाई कर दी गई और शादी का मुहूर्त भी निकलवा दिया गया.


अब शादी के पन्द्रह दिन और बाकी थे. अशोक भाई ने बेटी को पास में बिठाया और कहा- "बेटा तेरे ससुर से मेरी बात हुई...उन्होने कहा दहेज में कुछ नही लेंगे, ना रुपये, ना गहने और ना ही कोई और चीज, तो बेटा तेरे शादी के लिए मैंने कुछ रुपये जमा किए हैं। यह दो लाख रुपये मैं तुझे देता हूँ।


तेरे भविष्य में काम आएंगे, तू तेरे खाते में जमा करा देना.'

"ठीक है पापा" - बेटी छोटा सा जवाब देकर अपने रुम में चली गई. समय को जाते कहां देर लगती है ? दो महीने पहले शुभ दिन बारात आंगन में आई, पंडितजी ने चंवरी में विवाह-विधि शुरु की।


 फेरे का समय आया. कोयल जैसे कुहुकी हो ऐसे बेटी दो शब्दो में बोली -"रुको पंडित जी, मुझे आप सब की उपस्थिति में अपने पापा से बात करनी है।"


“पापा आप ने मुझे लाड-प्यार से बड़ा किया, पढाया-लिखाया, खूब प्रेम दिया इसका कर्ज तो चुका सकती नही, लेकिन युवराज और मेरे ससुर जी की सहमति से आपका दिया दो लाख रुपये का चेक मैं वापस देती हूँ।


 इन रुपयों से मेरी शादी के लिए लिये हुए उधार वापस दे देना और दूसरा चेक तीन लाख जो मैंने अपनी पगार में से बचत की है. जब आप रिटायर होंगे तब आपके काम आएंगे।


मैं नहीं चाहती कि आप को बुढापे में किसी के आगे हाथ फैलाना पड़े। अगर मैं आपका लड़का होता तब भी इतना तो करता ना ?"


वहां पर सभी की नजर बेटी पर थी. “पापा अब मैं आपसे जो दहेज में मांगू वह दोगे ?"


अशोक भाई भारी आवाज में -"हां बेटा", इतना ही बोल सके।


"तो पापा मुझे वचन दो" आज के बाद सिगरेट को हाथ नहीं लगाओगे. तबांकू, पान-मसाले का व्यसन आज से छोड़ दोगे। सब की मौजूदगी में दहेज में बस इतना ही मांगती हूँ."

लड़की का बाप मना कैसे करता ?


शादी मे लड़की की विदाई समय कन्या पक्ष को रोते देखा होगा लेकिन आज तो बारातियों की आंखों में भी आँसूओं की धारा बह रही थी।


मैं दूर से उस बेटी को लक्ष्मी रुप में देख रही थी. रुपयों का लिफाफा मैं अपनी पर्स से नही निकाल पा रही थी. साक्षात लक्ष्मी को मैं कैसे लक्ष्मी दूं ?


लेकिन “भ्रूण हत्या करने वाले लोगों को इस जैसी लक्ष्मी मिलेगी क्या" ?



ये तस्वीरें किसी औरत के लिए ज़िंदगी भर का वो दाग़ है



ये तस्वीरें किसी औरत के लिए ज़िंदगी भर का वो दाग़ है जो कभी नहीं मिट सकता.. ये सोच कर भी मन डर की हर सीमा लांघ जाता हैं कि इन मासूम औरतों पर क्या बीती होगी.. मणिपुर का ये विडियो मई का है..वाहियात दरिंदे नग्न अवस्था में दो रोती बिलखती,असहाय महिलाओं की परेड करवा रहे हैं, एसी हरकतें कर रहे हैं कि आत्मा को चीर दे।
एन बिरेन सिंह कोई लज्जा बाक़ी हो तो फ़ौरन अपने पद से इस्तीफ़ा दे दीजिए.. और केंद्र सरकार से दो टूक सवाल- अब और किस चीज़ का इंतज़ार करेंगे?

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी दुर्ग छत्तीसगढ़।

गोण्डवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन छत्तीसगढ़

  गोण्डवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन छत्तीसगढ़ पं.क्र.2238 का तृतीय प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन रायुपर के अवंति विहार ,अटल चौक "रानीदुर्गावत...